फोटो-अपर मुख्य सचिव सूचना व डीएम राजमाता चन्द्रकान्ती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते व परिजनों से मुलाकात करते हुए।अपर मुख्य सचिव सूचना व डीएम ने राजमाता चन्द्रकान्ती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
रजनीकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल सुपर मार्केट स्थित चन्दापुर कोठी भवन पहुचकर समाज सेवी स्व0 राजमाता चन्द्रकान्ती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
आपको बता दें कि, राजमाता चन्द्रकान्ती समाज सेविका के साथ ही मृदभाषी सहज सरल व व्यवहार कुशल व जनप्रिय रही। उन्होंने राजमाता चन्द्रकान्ती के परिजनों से मुलाकात करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाए व्यक्त की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भी राजमाता चन्द्रकान्ती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। उनके परिजन कौशलेन्द्र सिंह, हर्षेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, धु्रव देव दोमिल देव आदि ने अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को राजमाता चन्द्रकान्ती देवी व चन्दापुर कोठी के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी, बछरावां ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश सिंह, परिगवां के पूर्व प्रधान जयप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, पूर्व प्रधान श्याम चंद्र सिंह, हरिहर सिंह, राजेश सिंह कुबना, अशोक सिंह जनई, रामसेवक सिंह जनई, उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एसडीएम अंशिका दीक्षित, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, अमित चैहान, नरेन्द्र सिंह, पारूल बाजपेई, राम बहादुर यादव, श्याम बिहारी गुप्ता, अतुल गुप्ता, श्री कृष्ण चैधरी, मकसूद भाई, मनोज शाह सहित कई समाज सेवी गणमान्यजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ