आदर्श अग्रहरि व्यापार मंडल अध्यक्ष व अरुण प्रकाश वर्मा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बग्गा गुट के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बसंत सिंह बग्गा के आज महराजगंज आगमन पर व्यापारी नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री बग्गा ने जहां प्रांतीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की तो वहीं युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर युवा व्यापारी आदर्श अग्रहरि को युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष महराजगंज पद पर मनोनीत किया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ व्यापारी अरुण प्रकाश वर्मा के साथ-साथ संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश फौजी और महादेव वैश्य को मनोनीत किया गया।

 

   आपको बता दें कि, महराजगंज आगमन पर प्रांतीय अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के अलावा उनके साथ आए जिला अध्यक्ष सत्यांश दुबे नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नगर महा मंत्री अतुल श्रीवास्तव का रिंकू जायसवाल के साथ-साथ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में श्री बग्गा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि, यह विदित है कि, उनका ही संगठन वास्तव में व्यापारियों के लिए दिन रात काम कर रहा है। अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन में जोड़ने के लिए प्रांतीय सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। 

 

    उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि, ज्यादा से ज्यादा तादात में संगठन के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत करें। इसी क्रम में उन्होंने महराजगंज के युवा व्यापारी आदर्श अग्रहरि को महराजगंज व्यापार मंडल के युवा शाखा का अध्यक्ष तथा वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण प्रकाश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया, साथ ही साथ जुझारू व्यापारी नेता ओम प्रकाश गुप्ता फौजी को तथा महादेव वैश्य को संरक्षक मंडल में भी मनोनीत किया गया।


    इस मौके पर मोहम्मद शब्बीर कुरेशी, शिव कैलाश सोनी, राम सिंह, राम प्रकाश वर्मा, लल्लन वर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ