ससुराल से साले की बारात में शामिल होकर लौट रहे 25 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर की टक्कर से मौत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ससुराल से साले की बारात में शामिल होकर लौट रहे 25 वर्षीय बाइक सवार को रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, यहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव का रहने वाला संजय 25 पुत्र रामस्वरूप पासी अपनी ससुराल पूरे छत्ता गांव थाना शिवगढ़ से बसकटा गांव साले की बारात आया था, आज 10:00 बजे लगभग वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी महराजगंज हैदर गढ़ रोड पर जियापुर मोड़ नैय्या पुल से पहले सामने से आ रहे ईटों भरी ट्राली और ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे उसके भाई ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, और उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत बेहद नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ