शासनादेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर 27वें दिन भी जारी रहा धरना

बलिया: विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है का अनुपालन कराने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में बलिया सदर माॅडल तहसील पर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय का जाति प्रमाण- पत्र निर्गत होने तक कार्यालयावधि का अनिश्चितकालीन धरना 22 फरवरी 2025 को 27वें दिन भी जारी रहा। 

     आपको बता दें कि, भूतपूर्व सैनिक नवानगर गाजियापुर निवासी श्रीपति गोंड ने कहा कि, अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित सीट से हमारी पत्नी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। पूर्व में हमारा गोंड जाति प्रमाण बलिया तहसील से निर्गत है लेकिन अब जब अपने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु ऑन लाईन आवेदन करने पर लेखपाल व तहसीलदार द्वारा आवेदन बार बार अस्वीकृत कर परेशान व उत्पीड़न किया जा रहा है। धरनारत लोगों ने कहा कि आजादी के पूर्व के भू-राजस्व अभिलेखों में गोंड़ दर्ज है। जन्म- मृत्यु रजिस्टर फौती में भी गोंड़ है इसके बावजूद भी भारत के राजपत्र संविधान शासनादेश की घोर अवमानना करते हुये, मनगढ़ंत गलत आख्या लगाकर जनजाति गोंड़ की जाति बदलने का षडयंत्र कर रहे हैं लेखपाल व तहसीलदार जिन पर संविधान द्रोह, भारत के राजपत्र का द्रोह व एससी/एसटी उत्पीड़न एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए।

      कहा कि, 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बैरिया थाने पर अमर शहीद रामजन्म गोंड के स्वतंत्रता संग्राम गाथा से प्रेरणा लेकर गोंड समुदाय अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्षरत रहेगा।

       इस दौरान गोंगपा के जिला संरक्षक सुमेर, कार्यवाह जिलाध्यक्ष एड0 अशोक गोंड, संगठन मंत्री बच्चा लाल गोंड, तहसील इकाई अध्यक्ष संजय गोंड, मनोज शाह, शिवसागर गोंड, विशेश्वर गोंड, धनंजय गोंड, लल्लन गोंड, रामनारायण गोंड, रघुनाथ गोंड, विक्रम गोंड, गुलाब गोंड, कन्हैया गोंड, प्रेमसागर गोंड, अवधेश गोंड, श्रीभगवान गोंड, आनंद गोंड मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ