किसान महासभा व खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने महराजगंज, सताव, डलमऊ, सलोन ब्लॉकों एवं जिला मुख्यालय पर मजदूरों के सवालों पर धरना देकर मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: अखिल भारतीय किसान  महासभा व खेत एवम ग्रामीण मजदूर सभा ने आज जिले के विकास भवन , महाराजगंज, सताव, डलमऊ, सलोन ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर ग्रामीण गरीबों, किसानों और मजदूरों के विभिन्न सवालों पर धरना प्रदर्शन संगठित किए। विकास भवन में धरना देने के बाद जुलूस निकालकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। 

     आपको बता दें कि, जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष फूल चंद्र मौर्य ने कहा कि, आज मेहनतकशों के सामने रोटी, रोजगार का गंभीर संकट है। शहरो में उद्योग धंधों में  रोजगार के अवसर कम हो जाने के कारण पिछले कई वर्षों में ग्रामीण जीवन पर भार बढ़ा है। कृषि  मंहगे खाद, बीज, पानी और खरीद मूल्यों की कोई गारंटी न होने से मृतप्राय हो गई। एक हजार से अधिक किसानों की शहादत के बावजूद सरकार किसानों की तकलीफ को समझने के बजाय उस पर भी पूंजीपतियों के कब्जे के रास्ते साफ करने में लगी हुई है। कर्ज के बोझ से दबी कृषि में भी रोजगार खत्म ही है।

       मनरेगा को सुदृढ़ कर लोगो को जिंदा रखने की चुनौती सामने थी, साथ ही कृषि से मनरेगा को जोड़कर किसानों को भी कुछ राहत दी जा सकती थी, किंतु मनरेगा का बजट घटाकर रोजगार के अवसर ही नही कम किए बल्कि  करोड़ों मजदूरों को ही मनरेगा सूची से हटा दिया। हमारे जनपद में भी हजारों  मनरेगा मजदूर सूची से बाहर कर दिए गए। 

      अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसियेशन की जिला कमेटी सदस्य गायत्री देवी ने कहा कि, बैंको, जीविका मिशन द्वारा संचालित बैकिंग ऋण और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के महाजनी कर्ज के दमघोटू जाल में फंसी एक बड़ी गरीब किसानो मज़दूरों की आबादी तबाही झेलने के लिए अभिशप्त है ।

   खेग्रामस जिला सचिव राजेश पासी ने कहा कि, लोगो के पास घर बनाने के लिए एक कट्ठा जमीन का टुकड़ा नही है, दूसरी ओर ताकतवर और रसूखदारों ने हजारों हेक्टेयर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है और नित नए कब्जे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दशकों से आबाद गरीब गुरबो को उजाड़ देने के लिए लोगो को नोटिस दिए जा रहे हैं, उन पर भारी जुर्माने के साथ बेदखली के मुकदम्मे चलाए जा रहे हैं।

     भाकपा (माले) राही ब्लॉक सचिव हरी लाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका बड़ा हिस्सा नौकरशाही के साथ गठजोड़ बनाकर लूट लिया जा रहा है। एक विशाल आबादी झोपड़ी और टीन पत्तर रखकर गुजर बसर कर रही है। आंकड़े बताते हैं कि हर वर्ष घर गिरने से लोगो को जान गंवानी पड़ती है।

     सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के नाम पर उसे बेहद जटिल बनाने की दिशा में उसका डिजीटलाईजेसन कर लोगो को उस राशन से भी वंचित करने की योजना की तरफ सरकार बढ़ रही है जिस मुफ्त के कथित राशन की आंड में  सरकार ने जनता के असीम दुखो, अभावों को छिपाने के साथ साथ मेहनतकश जनता से गौरव और सम्मान को तहस नहस कर दिया।

       इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान अंबेडकर ने कहा कि, हमारे गांवों में 75 वर्षो के खड़े हुए स्कूलों को सरकार बंद कर शिक्षा में निजी शिक्षा व्यवसायियों को लूटने का खुला मैदान देने की तरफ बढ़ रही है। विद्यार्थियों की कम संख्या का बहाना बनाकर स्कूलों को बंद करने वाली सरकार यह नहीं बताती कि परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थी क्यों नही हैं,? सच यह है कि परिषदीय विद्यालयों को उन्नत करने ,संसाधनों से लैश करने ,पर्याप्त शिक्षको की व्यवस्था करने में विफल सरकार विद्यालयों की बलि चढ़ाकर गरीब गुरुबो को शिक्षा से वंचित करने की दीर्घ कालीन योजना पर कार्य कर रही है। 

      बाद में ग्रामीण गरीबों के घरेलू बकाया बिजली बिल माफ कर उनके कनेक्शन बहाल किए जाने ,मनरेगा में नए जॉब कार्ड बनाओ व निरस्त जॉब कार्ड बहाल कर सूचीबद्ध करो। 200 दिन काम, 600 रू दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने, दशकों से आबाद गरीबों को उन्ही जमीनों का पट्टा देने और बेदखली के लिए चलाए जा रहे सभी मुकद्दने वापस लिए जाने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के द्वारा दिए गए ऋणो  की  मनमानी वसूली पर रोक लगाओ और सभी  स्वयं सहायता समूहों को दिए गए लघु ऋणो व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा वितरित ऋणो को  माफ किए जाने, महिलाओ पर बढ़ते यौन हिंसा पर रोक लगाने के लिए कारगर उपाय किए जाने, परिषदीय विद्यालयों की बन्दी करने की साजिश बन्द कर विद्यालयों को बहुआयामी शिक्षा के लिए समर्थ बनाने के उपायों के साथ आवश्यक शिक्षको और संसाधनों की व्यवस्था करने तथा प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत सभी कच्चे मकान वाले पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिए जाने , हरचंदपुर में सांड के टक्कर मारने से दुर्घटना में जान गंवाने वाली डलमऊ निवासी पलक यादव के परिजनों को मुआवजा दिए जाने  आदि मांगो से संबंधित 12 सूत्रीय   मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

      सलोन की कंडी ग्राम पंचायत में उमा नाथ व बृज पाल यादव, महाराजगंज में इंकलाबी नौजवान सभा के नेता गुलाम अहमद सिद्दीकी, ऐक्टू नेता कृष्ण आत्मा शर्मा और ऐपवा जिला सहसंयोजक 

राधा राजपूत, सताव में माले जिला सचिव उदय पटेल, डलमऊ में किसान सभा ब्लॉक अध्यक्ष बृज भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ