विनय कुमार गुप्ता
रुद्रपुर/देवरिया: यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक भले ही अस्पतालो की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए ताबड़तोड़ दौरा कर अस्पतालो की व्यवस्था के सुधार में लगे हैं, लेकिन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। 30 बेड वाले जनरल वार्ड के साथ 30 बेड वाले मैटरनिटी महिला विंग अस्पताल की व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। सरकार द्वारा यहां चार पुरुष और दो महिला डाक्टर के साथ यहां समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराया गया हैं। लेकिन डाक्टर मरीजों को भर्ती करना नहीं चाहते मलहम पट्टी इंजेक्शन लगाकर उन्हें रफ्फु चक़्कर कर देते हैं, यही नही जैसे ही मरीज दबाव बनाना शुरू करते उन्हें रेफर करने मे भी देर नही लगाते।
आपको बता दें कि, महिला विंग मैटरनिटी अस्पताल के अंदर पुरुष एवं महिला शौचालय पर ताला बंद है तो एक अन्य शौचालय में गंदगी का अंबार हैं। लैट्रिन सीट के टूटे हुए उपकरण को हाथ धोने वाले वेशिन में फेका गया हैं। कुपोषण के शिकार बच्चों के वार्ड में अव्यवस्था देखी जा सकती हैं। इस महिला वार्ड मे महिला मरीजों के लिए समुचित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नही हैं।
मजे की बात यह है कि, यहां के जिम्मेदार अस्पताल की कमियों पर ध्यान न जाए इसलिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आव भगत में इस कदर लग जाते हैं की माननीय लोगो का दिल डोल जाता हैं।


0 टिप्पणियाँ