विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: भाजपा सरकार में गरीबों के मुफ्त इलाज का सपना आज साकार हुआ है। अस्पतालों में निशुल्क जांच के साथ बेहतर इलाज संभव हुआ है, मोदी और योगी सरकार ने प्रदेश में मेडिकल कालेज एम्स जैसी संस्था की स्थापना कर समुचित इलाज को संभव बनाया है, प्रधानमंत्री ने आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान योजना की शुरुआत कर गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराकर गरीबो के ईलाज का सपना साकार किया। उक्त बातें पूर्व राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए कही।
आपको बता दें कि, मंत्री ने कहा कि, पूर्ववर्ती सरकारों में अस्पतालों का बुरा हाल था। मरीज को इलाज के लिए लखनऊ और दिल्ली यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने जिले स्तर पर मेडिकल कॉलेज और अपने मंडल में एम्स की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाया है स्वास्थ्य मेले के आयोजन से आम लोगों को इलाज के साथ दवाओं का लाभ मिलेगा।
मौके पर स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर एस के राव, भाजपा नेता राजीव गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ