विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: देवरिया-बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के संबन्ध में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं किसान प्रतिनिधियों के साथ आज कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें अधिग्रहण के मुआवजे से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि, भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के संबन्ध में शासन को पूर्व में प्रेषित पत्र के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा और शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार ही मुआवजे के संबन्ध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ