विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसनो नें जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बाईपास भूमि से प्रभावित सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग की। कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए किसानो नें जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में किसान महापंचायत कर बिना कटौती सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की किसानो के इस विरोध प्रदर्शन से अधिकारी सकते आ गये और किसान नेताओं के साथ सांयकाल बैठक भी की।
आपको बता दें कि, किसानों के आंदोलन को देखते हुए कलेक्ट्रेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारतीय किसान यूनियन के पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही के नेतृत्व में किसानों ने न 727 ए और भी से प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा देने की मांग की गई। किसानों ने कलेक्ट्रेट में किसान महापंचायत कर एनएच 727 ए देवरिया बाईपास तथा एनएच 727बी सलेमपुर-नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों को बिना कटौती सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की।
किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि, बाईपास, फोर लेन के नाम पर किसानों के जमीन का जिले में व्यापक पैमाने पर अधिग्रहण किया जा रहा है। एक तरफ जिला प्रशासन 2020 के सर्किल रेट से ग्रामीण किसानों को प्रत्येक गाटा में 102 एयर तक चार गुना मुआवजा देने के बाद पूरे जमीन के मुआवजा में 2/3 अर्थात 67% की कटौती कर ले रहा हैं। वहीं अर्ध नगरी, नगरीय एवं विशिष्ट गावों में 2020 के सर्किल रेट से 102 एयर तक सर्किल रेट का दोगुना मुआवजा देने के बाद पूरे जमीन के मुआवजा में 2/3 अर्थात 67% की कटौती कर ले रहा हैं। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे और भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ संघर्ष समिति व किसान संघर्ष समिति इसका पुरजोर विरोध करेगा।

0 टिप्पणियाँ