अभिभावकों को राहत देने वाले विद्यालय बधाई के पात्र हैं-चन्द्रराज पटेल।। Raebareli news ।।

विद्यालय रिएडमीशन के नाम पर वसूली करना बन्द करें
- फीस का मानक निर्धारित करें मुख्यमन्त्री
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला पंचायत सदस्य चन्द्रराज पटेल ने आदर्श बाल विद्या मन्दिर लहेंगा छतोह रायबरेली एवं गोल्डन बर्ड पब्लिक स्कूल खीरों रायबरेली को बधाई देते हुए कहा कि, इन विद्यालयों ने मानवता की जो मिशाल पेश की है, उससे जनपद के अन्य विद्यालयों की सीख लेने की आवश्यकता है।  महामारी के दौर में उक्त विद्यालयों ने उन रसूखदार शिक्षा माफियाओं को आइना दिखाने का काम किया है, जो समाजसेवा के नाम पर अपनी जेबें गर्म करने का काम कर रहे हैं। 
      आपको बता दें कि, श्री पटेल ने कहा कि पूरे लाकडाउन के दौरान करोड़ों रूपये की रिएडमीशन के नाम पर वसूली करने वाले एक भी विद्यालय संगठन भूखे व्यक्ति की भूख मिटाता नजर नहीं आया। श्री पटेल ने कहा कि, फीस माफ करने वाले विद्यालयों ने इन रसूखदार विद्यालयों की मूँह पर तमाचा मारने का काम किया है, यदि इनकी आँखों में थोड़ी भी शर्म बची हो तो फीस माफकर समाज को संदेश देने का काम करें अन्यथा रायबरेली जनपद के अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा न लें। 
       श्री पटेल ने कहा कि, आखिर कब तक अभिभावक का शोषण होता रहेगा, कभी रिएडमीशन के नाम पर, कभी ड्रेस, बुक आदि की खरीद के कमीशन के नाम पर।  श्री पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि उत्तर प्रदेश के समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया जाए कि वह रिएडमीशन के नाम पर वसूली करना बन्द करें, फीस का एक मानक निर्धारित करें तथा शिक्षण संस्थानों के आय-व्यय एवं सम्पत्तियों की जाँच कराई जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ