भाजपा जिला नेत्री ने घोषणा की अनवरत चलता रहेगा यह अभियान
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आपत्ति की इस घड़ी में प्रवासी कामगारों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुसांगिक सभी संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं, और सभी की सेवा करना हम अपना धर्म समझते हैं। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के जिला संचालक देवी सिंह ने यहां महराजगंज तिराहे पर दिल्ली से आई प्रवासियों से भरी एक बस को रोककर उस पर सवार सभी प्रवासियों को लंच पैकेट पानी आदि का वितरण करते हुए व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने कहा है कि, संघ परिवार द्वारा कई दिनों से निरंतर यह कार्यक्रम महराजगंज कस्बे के मुख्य तिराहे पर चलाया जा रहा है, और तब तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा जब तक प्रवासियों के लौटने का सिलसिला चलता रहेगा।
इस मौके पर स्वयंसेवकों ने पूड़ी, सब्जी, चावल, दाल के पैकेट के साथ-साथ केला और सेब तथा पानी की बोतलें वितरित की हैं।
कार्यक्रम में पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सेवा भारती के जिला प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, भाजपा नेता विजय धीमान, सोनू यज्ञ सैनी, अमित यज्ञ सैनी, श्यामू, सोनू जायसवाल, आशीष कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ