रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत हसवा गांव में मोहम्मद रईस के घर बेखौफ चोरों ने नकब काटकर करीब 35000 के जेवरात एवं करीब 20,000 रुपए नगदी एवं कीमती सामान पार कर दिया। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
आपको बता दें कि, पीड़ित मोहम्मद रईस पुत्र शाबान ने बताया कि, गर्मी के चलते वे अपने परिवार के साथ घर के बाहर लेटे थे। सोमवार को प्रात: काल 3 बजे शहरी खाने के लिए जब वे परिवार के साथ उठे और दरवाजा खोल कर अन्दर गए तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था, घर की पिछली दीवार में नकब कटी थी।
पीड़ित मोहम्मद रईस ने बताया कि, रमजान पाक का पवित्र महीना चल रहा है। जिसके चलते वे परिवार के साथ देर रात सोए थे। पीड़ित मोहम्मद रईस ने बताया कि, चोरों ने करीब 35 हजार के जेवरात और 20 हजार रुपए नगदी पार कर दिया है।
इस बाबत जब शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह बात की गई, तो राकेश सिंह ने बताया कि, जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ