सभासद विजय धीमान की चारों तरफ हो रही जय जयकार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रवासी भारतीय संकट की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखें। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बारे में हर पल चिंता कर रहे हैं, और सभी प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाना सरकार का काम है। सरकार बखूबी अपना काम कर रही है। यह उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सभासद व पत्रकार विजय कुमार धीमान उर्फ विजय ढोनी ने कस्बे के पुलिस चौकी के पास प्रवासियों में भोजन पैकेट व फल वितरण करते हुए व्यक्त किए हैं।
      आपको बता दें कि, विजय धोनी के नेतृत्व में कस्बे के रमेश अवस्थी, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सोनू यज्ञ सैनी, अमित यज्ञ सैनी, श्यामलाल, सोनू जायसवाल, आशीष कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोगों ने विगत कई दिनों से प्रवासियों से भरी आ रही बसों को रोक कर भोजन पैकेट, फल तथा मिठाई वितरित कर रहे हैं।
     यही नहीं प्रवासियों के साथ आ रहे बच्चों को चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट भी प्रदान कर रहे हैं। जिससे चारों और विजय कुमार की जमकर प्रशंसा और जय जय कार हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ