रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के प्रांगण में प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई महराजगंज ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस मनाया।
आपको बता दें कि, बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी ने कहा कि, युग निर्माता स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलकर ही युवाओं को अपनी पहचान बनानी होगी। बैठक में सर्वसम्मति से मंत्री प्रदीप चौरसिया के प्रस्ताव पर ब्लाक कार्यकारिणी में कुछ परिवर्तन भी किए गए, मोहम्मद सगीर को ब्लॉक मंत्री, दिव्य प्रताप सिंह को संयुक्त मंत्री, अजय पटेल को उपाध्यक्ष, रामराज यादव को संगठन मंत्री, आकाश वर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने तालियां बजाकर मनोनीत सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सावित्री दीवान, इरशाद सिद्दीकी, दिलीप सिंह, उमेश गुप्ता, डा०अमरपाल, नरेंद्र शिवहरे, केसर बक्श सिंह, राम सुमिरन, धीरेंद्र यादव, संतोष गुप्ता, रणविजय सिंह, दिलीप कुमार अवस्थी, शुभम श्रीवास्तव, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ