महराजगंज में कांग्रेसियों ने समरसता भोज कर मनाया 21वीं सदी की इंदिरा का जन्म दिन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य और जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार की अध्यक्षता में महराजगंज रायबरेली रोड घसमंडी चौराहे पर समरसता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


   आपको बता दें कि, कार्यक्रम के आयोजक प्रिंसू वैश्य ने बताया कि, 16 साल की उम्र में पहला भाषण देने वाली 21वीं सदी की इंदिरा गांधी, कहीं जाने वाली प्रियंका गांधी का जन्मदिन हम कांग्रेसियों ने समरसता भोज (खिचड़ी भोज) के रूप में मनाया गया है।


   इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण प्रकाश वर्मा, राम अभिलाष, अंकुर जायसवाल, राघवेंद्र वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, अमन वैस्य, दयाशंकर वैश्य, अनिल जायसवाल, अखिलेश जयसवाल, साहिबान अली, पिंटू वैस्य, साजिद अली आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ