अपने ही घर की छत तोड़ रहा 26 वर्षीय युवक, भरभरा कर छत के साथ नीचे गिरा गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के पारा कला गांव में अपने ही कमरे की छत तोड़ रहा 26 वर्षीय युवक छत के साथ जमीन पर आ गिरा। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके हालत नाजुक देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।

     आपको बता दें कि, प्राप्त विवरण के मुताबिक गांव निवासी लाला 26 पुत्र छेददू अपने मकान की जर्जर छत को हथौड़े से तोड़ रहा था कि, अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा टूट कर जमीन पर आ गिरा, उस पर सवार लाला भी जमीन पर आ गिरा, जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में लाला को सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ