रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बहन के यहां से खिचड़ी देकर लौट रहे मजदूर को महराजगंज हैदर गढ़ रोड पर कुबना पुल के पास सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव के रहने वाले काली दीन 36 पुत्र राम हरख आज अपनी बहन जिसकी शादी हैदर गढ़ कस्बे में हुई है। उसके यहां खिचड़ी की त्योहारी देकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। घटना करीब 2:00 बजे की है, जैसे ही वह कुबना पुल के पास पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया, वह बाइक समेत खड्ड में जा गिरा। राहगीरों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने उसे महराजगंज सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ