रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सास को वापस बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक जहां गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सास बाल-बाल बच गई।
आपको बता दें कि, घटना महराजगंज रायबरेली रोड पर मंगलवार को अपराहन 4:00 बजे घटी। जबकि कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदर गंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला नीरज 20 पुत्र जगदीश अपनी सास को उसके घर बेला टिकई छोड़ने जा रहा था, जैसे ही वह रायबरेली रोड पर याकूब गंज के पास पहुंचा सामने से महिलाओं का एक जत्था अचानक सामने आ गया। महिलाओं को बचाने के चक्कर में उसने तेज ब्रेक ले ली और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। ताज्जुब की बात यह रही कि, सास को खरोच तक नहीं आई।

0 टिप्पणियाँ