रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी द्वारा गरीबों निराश्रित को निशुल्क कंबल बांटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज कांग्रेश के बछरावां विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव की मौजूदगी में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और उनकी टीम ने न्याय पंचायत अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों के द्वारा चयनित किए गए 500 से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क कमल वितरित किए।
आपको बता दें कि, इस मौके पर बछरावां विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने कहा कि, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा सेवा भाव के दृष्टिकोण से राजनीति है। जिस प्रकार सोनिया गांधी अपनी निर्वाचन क्षेत्र में लगातार प्रत्येक वर्ष जनपद के निराश्रित और हजारों गरीबों को भीषण ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जाता रहा है, वह सिलसिला अभी भी जारी है।
उन्होंने कहा कि, इस बार दोहरी खुशी है कि, भारत की राजनीत की उभरती प्रतिभा और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का आज ही जन्मदिन है, इस मौके पर यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। आज के दिन हम सभी कांग्रेसी संकल्प लेते हैं कि, रायबरेली जिला ही नहीं पूरे देश में गरीबों की सेवा व मदद का सिलसिला अंतिम सांस तक जारी रखेंगे। कार्यक्रम में मनोज यादव ने यह भी कहा कि, और भी जो लोग छूट गए होंगे उनकी भी चिंता की जाएगी। उन्होंने अपने हाथों से सैकड़ों गरीबों को कंबल बांटे।
इसी क्रम में एआईसीसी के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, अमित पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, ब्लाक महासचिव भरत मिश्रा, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह समेत नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, पूर्व सभासद, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी मनोज कसेरा, राम उदय चौरसिया, राम शरण शुक्ला, सहित पदाधिकारियों के अलावा न्याय पंचायत अध्यक्षों ने भी कंबल वितरण का काम किया। कंबल पाने के बाद ठंड से ठिठुर रहे लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई, लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर महिला ब्लॉक अध्यक्ष बीना मिश्रा, राजू वर्मा, दिनेश मिश्रा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, गया प्रसाद चौरसिया, तेज बहादुर, दिनेश शुक्ला, हौसला प्रसाद तिवारी, अमर बहादुर सिंह, राहुल सिंह, सत्तार अहमद आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ