अपर आयुक्त ने परखी निर्वाचक नामावली के प्रकाशन की तैयारियां।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अपर आयुक्त लखनऊ मंडल तथा विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के प्रेक्षक रणविजय यादव ने महराजगंज तहसील पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया, और इस कार्यक्रम में लगे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत की। कार्यक्रम के सही दिशा में संचालन होने पर खुशी जताते हुए कहा कि, प्रकाशन नियत तिथि पर कराया जाएगा। इसमें अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो उसे अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा सकता है।


   आपको बता दें कि, अपर आयुक्त रणविजय यादव यहां तहसील पहुंचकर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव और ऋषि कुमार के साथ साथ रजिस्टार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव को तलब कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया, और अभिलेख भी देखें, तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि, महराजगंज तहसील के लोगों ने टीम वर्क के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि, वह तीन जिलों रायबरेली, उन्नाव और सीतापुर का काम देख रहे हैं। जिनमें महराजगंज तहसील को इस मामले में बेहतर बताया है। इसके उपरांत तहसील भवन भी देखा और बछरावां की ओर प्रस्थान कर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ