स्वच्छता अभियान को जनजन से जोड़ने की जरूरत-अनिल

विनय गुप्ता

रुद्रपुर/देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेकर सफाई व्यवस्था का संदेश दे रहे हैं।

     आपको बता दें कि, प्रदेश भाजपा के सह संयोजक अनिल कुमार पांडेय ने अपने पैतृक गांव कुइया के प्राइमरी पाठशाला पर झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी हैं। प्रधानमंत्री के इस स्वच्छता अभियान का देश भर में पालन हुआ हैं। आज स्वच्छता के प्रति लोगों का विचार बदल चुका है। हमें और भी बदलाव करने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति सचेत करना चाहिए, जिससे देश स्वच्छ और सुंदर के बनने के साथ ही लोग भी स्वस्थ्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ