सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से 50 वर्षीय बाइक सवार शख्स हुआ घायल, हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 1 जून 2020 दिन सोमवार की शाम को बाइक से रायबरेली रोड पर जा रहे 50 वर्षीय शख्स को सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
      आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक डोमापुर के रहने वाले राजेंद्र कुमार 50 पुत्र शिवराम किसी काम से बाइक पर सवार होकर रायबरेली रोड पर जा रहे थे। कस्बे से निकलते ही सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
     राहगीरों की मदद से इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ