आशनाई में हुई संजय उर्फ शिवानंद की हत्या।। Raebareli news ।।

मामले का पुलिस ने किया खुलासा
महराजगंज थाना क्षेत्र का मामला। 
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: विगत दिनों महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिली लाश को लेकर एसओजी महराजगंज सहित शिवगढ़ पुलिस टीम ने मामले से पर्दाफाश कर दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक बीती 31 मई को अर्जुन यादव पुत्र रामपाल यादव निवासी ग्राम कपूरपुर थाना उपरोक्त के बेटे संजय उर्फ शिवानंद यादव की लाश थाना क्षेत्र में मिली थी। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
      आपको बता दें कि, पुलिसिया पड़ताल में संजय उर्फ शिवानंद की हत्या किसी आशनाई के चलते हुई हैं। पुलिस ने आशीष सिंह पुत्र उदय राज सिंह निवासी ग्राम कपूरपुर थाना महराजगंज लवलेश सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी जिवहा थाना महराजगंज तथा शुभम पुत्र अमरीश निवासी हलोर थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
      कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार, वहीं आईजी रेंज में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए इनाम के रूप में देने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ