कोरोना कर्मवीरों के सम्मान से होती है खुशी की अनुभूति - बसन्त सिंह बग्गा
विद्युत बिना जीवन सम्भव नहीं - मुकेश रस्तोगी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान विभिन्न विभागों के कोरोना कर्मवीरों का समय-समय पर सम्मान किया गया। इस कड़ी में विद्युत विभाग के अभियन्ताओं की सराहनीय सेवाओं के लिए कोरोना कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा विद्युत विभाग के अभियंताओं को कोरोना कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा, अवर अभियन्ता एस.पी. यादव, अवर अभियन्ता उदेश कुमार, अवर अभियन्ता हेमन्त कुमार मिश्रा, अवर अभियन्ता प्रवीण कुमार पाण्डेय, अवर अभियन्ता जय प्रकाश, अवर अभियन्ता रविकान्त पाल, अवर अभियन्ता हरेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूरी लगन एवं निष्ठा से अपने कार्यो को निष्पादित किया जाता है।
विभाग के कार्यो का मूल्यांकन कर व्यापार मण्डल ने विभाग के अभियन्ताओं का जो सम्मान किया है, उसके लिए विद्युत विभाग आभारी है। श्री कुशवाहा ने कहा कि, हम लोगों का प्रयास होगा कि किसी व्यक्ति को विद्युत विभाग से कठिनाई न उठानी पड़े। व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि, कोरोना संक्रमण काल में जिन विभागों के कर्मचारियों ने अपने कार्यो को बिना किसी अवरोध के अंजाम दिया है, उन कर्मवीरों का सम्मान करने में हमें खुशी की अनुभूति होती है।
व्यापार मण्डल के प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि हमारे जीवन में बिजली की उपयोगिता को देखते हुए लगता है कि बिजली के बिना जीवन संभव नहीं है। दुनिया के अधिकतर कार्य बिजली के बिना बंद हो जायेंगे।
इसके लिए इसे विज्ञान का सबसे बड़ा अविष्कार कहा जाता है। जब देश आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा था तो विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने जान की परवाह किये बगैर हमारी सलामती के लिए धूप में, बरसात में दिन हो या रात में अपनी सेवायें देते रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सभासद सतीश मिश्रा, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष भौमेश कुमार स्वर्णकार, सन्त गाडगे सेवक कमलेश चैधरी, केमिस्ट व्यवसायी भोला चैधरी, राजेश श्रीमाली, ई. देवरंजन रस्तोगी, विवेक सिंह, शत्रुघ्न पटेल, सूरज त्रिवेदी, चारू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ