केंद्रीय सतर्कता आयोग ने "अमन सिंह वत्स" को किया सम्मानित

रजनीकांता अवस्थी
सुल्तानपुर: जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय जनता पार्टी के जिला सहमीडिया प्रभारी अशोक सिंह के सुपुत्र अमन सिंह "वत्स" को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए योगदान की सराहना करते हुए, केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली ने सम्मानित किया है।
     आपको बता दें कि, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने ईमानदारी की अखंडता को अपनाकर उच्चतम मानकों को बनाए रख कर "अमन सिंह वत्स" की प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। साथ ही उन्हे प्रतिबद्धता का प्रमाण पत्र भी भेंट किया है।
 आपको यहां अवगत कराना जरुरी हो गया है कि, अमन सिंह "वत्स" सुल्तानपुर जिले के सबसे कम उम्र के युवा पत्रकार है और बीते लोकसभा चुनाव से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है। पत्रकारिता को "वत्स" अपना सिर्फ शौक बताते है, इसके अलावा वो कृषि वर्ग में बीएससी का अध्ययन कार्य भी कर रहे है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इनके योगदान को देखते हुए केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली ने इन्हें प्रतिबद्धता का प्रमाण पत्र दिया है। क्षेत्र सहित समूचे जनपद के लोग भी इनके कार्य की भूरि-भूरि सराहना करते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ