रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: शनिवार देररात लगभग 12:00 बजे थानाक्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर पहुरावां गांव के पास एक अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे प्रयागराज जनपद में तैनात विद्युत विभाग के एचसीएन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि, शनिवार को प्रयागराज जनपद में विद्युत विभाग के एचसीएन पद पर तैनात मुकेश कुमार जाखनवाल (40) पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद निवासी 7/493 जानकी पुरम विस्तार निकट भवानी बाजार जनपद लखनऊ, प्रयागराज से अपने घर लखनऊ जा रहे थे। देर रात लगभग 12:00 बजे थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर पहुरावा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल एचसीएन को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।
मामले में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, सूचना मिलते ही मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल कोई इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ