रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत दिनों नगर पंचायत महराजगंज द्वारा पूरे सुखई टैक्सी स्टैंड स्थित नवनिर्मित पांच दुकानों के लिए नीलामी विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे पांचो दुकानों के लिए 15 लोगों ने 50-50 हजार की सिक्योरिटी राशि जमा करके आवेदन किया था। जिसकी आज शुक्रवार को अमृतलाल नायक तहसीलदार (नीलामी मजिस्ट्रेट) की अध्यक्षता में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, अध्यक्षा सरला साहू, अध्यक्ष पति प्रभात साहू समेत नगर पंचायत के सभासदों/कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हुई। पांचो दुकान के लिए पांच बोली दाताओं ने सबसे अधिक 68 लाख 56 हजार 500 की बोली लगाकर दुकाने अपने-अपने नाम कर ली।
आपको बता दें कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूरे सुखई में टैक्सी स्टैंड स्थित नवनिर्मित पांच दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के तहत 15 लोगों विजय कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी शांति नगर, रोहित कुमार पुत्र हीरालाल निवासी पुरे सुखई, अभिषेक कुमार पांडेय पुत्र नरेंद्र कुमार पांडेय निवासी आर्य नगर, विवेक कुमार शुक्ला पुत्र विद्याभूषण शुक्ला निवासी रायबरेली, शुभम गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी प्रकाश नगर, उदय प्रताप सिंह पुत्र त्रिजुगी नारायण सिंह निवासी प्रकाश नगर रायबरेली, अरुण कुमार पुत्र गिरीश चंद्र त्रिवेदी खाली शहर रायबरेली, सुभाष कुमार पुत्र जयकरन निवासी शांति नगर महराजगंज, आयुष कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी प्रकाश नगर महराजगंज, मोहित कुमार वर्मा पुत्र अर्जुन कुमार निवासी आर्य नगर महराजगंज, असगर अली पुत्र आशिक अली निवासी जाकिर हुसैन नगर महराजगंज, पंकज पाल पुत्र रामदास पाल निवासी रायबरेली, अनुराग कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी प्रकाश नगर महराजगंज, सचिन गुप्ता पुत्र त्रिवेणी लाल गुप्ता निवासी शांति नगर महराजगंज और इसरार अहमद पुत्र अज्ञात निवासी खिन्नी तल्ला रायबरेली द्वारा 50-50 हजार रुपए की अग्रिम जमानत धनराशि जमा करके नीलामी में शामिल होकर बोलियां लगाई गई।
नगर पंचायत महराजगंज प्रशासन द्वारा दुकान नंबर एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी, जिसके अंतर्गत विजय कुमार और रोहित कुमार ने बोलियां लगाई। दुकानों के आवंटन हेतु सरकारी बोली 10 लख रुपए रखी गई थी, इससे आगे पहली बोली 10 लाख 2 हजार से विजय कुमार ने शुरुआत की और आखरी 33वीं बोली रोहित कुमार ने 13 लाख एक हजार की बोलकर दुकान अपने नाम कर ली।
इसी प्रकार दुकान नंबर दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी, आठ बोली दाताओं ने अपनी-अपनी बोलियां लगाई। सबसे अधिक सुभाष कुमार ने 13 लाख 25 हजार की बोली बोलकर दुकान (नंबर दो) अपने नाम कर लिया।
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दुकान नंबर 3-4-5 अनारक्षित की श्रेणी में रखी गई थी। दुकान नंबर तीन को पाने के लिए 11 बोली दाताओं ने अपनी-अपनी बोलियां बोली। उदित प्रताप सिंह ने दुकान नंबर तीन के लिए सबसे अधिक 14 लाख 30 हजार की बोली लगाकर यह दूकान अपने नाम कर लिया।
इसी प्रकार दुकान नंबर चार के लिए कुल 9 बोली दाताओं ने अपनी-अपनी बोलियां लगाई, किंतु अभिषेक शुक्ला ने सबसे अधिक 14 लाख 15 हजार की बोली लगाकर दुकान नंबर चार अपने नाम कर लिया।
दुकान नंबर पांच आवंटन के लिए शेष बचे सात बोली दाताओं ने अपने-अपने स्तर से बोलियां लगाई। परंतु विजय कुमार ने सबसे अधिक 13 लाख 85 हजार 500 की बोली बोल कर पांचवी दुकान अपने नाम कर लिया। इस प्रकार नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत नगर पंचायत महराजगंज ने पांचो दुकानों को बोली दाताओं द्वारा बोली गई सबसे अधिक कुल 6,856,500 में नीलाम किया। नीलामी में लगाई गई बोली की धनराशि 1 सप्ताह के भीतर दुकान के स्वामियों को नगर पंचायत कार्यालय महराजगंज में जमा करना होगा, अन्यथा की दशा में समस्त निर्णय नगर पंचायत महराजगंज के पास सुरक्षित हैं।
नीलामी प्रक्रिया में अधिक बोली लगाकर दुकान अपने-अपने नाम करने वाले सभी प्रतिभागियों को नगर अध्यक्षा सरला साहू, नीलामी मजिस्ट्रेट अमृतलाल, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, अध्यक्ष पति प्रभात साहू ने शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, कार्यालय सहायक जमुना प्रसाद, सभासदों राजकुमारी, जमुना प्रसाद, राजकुमारी, उषा त्रिपाठी, मुख्तार रायनी, रामकुमार यादव, धनंजय वर्मा, आफरीन बानो, विनीत वैश्य, नूरुल हसन समेत कंप्यूटर ऑपरेटर गौसे आजम एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।









0 टिप्पणियाँ