कांग्रेसी नेता नेनुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस की नीतियों का किया बखान

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के बाबा का पुरवा, मुराईन का पुरवा, चड़रई, सवैया हसन, सवैया मीरा, पूरे चांदन आदि गांव में चौपाल, नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। 

    आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता श्री सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी लगातार आप सबकी चिंता कर रहे हैं, इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को बचाने के लिए लगातार राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं। मोदी सरकार देश के संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है। 

     श्री सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार की जनता अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसका सबसे बड़ा कारण है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की 35 सालों से सरकार न होना। ऊंचाहार की जनता आज भी पाषाण कालीन जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। आज छुट्टा जानवरों से किसान हमारा परेशान है, सरकार को इनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। बिजली की समस्या लगातार बढ़ रही है और बिजली का बिल उपभोक्ताओं को कई गुना बढ़ के जमा करना पड़ता है। 


     श्री सिंह ने कहा कि, उनका सदैव प्रयास रहा है कि, ऊंचाहार को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए, उन्होंने कहा कि, ऊंचाहार विधानसभा की जनता उनके परिवार की तरह हैं। वह हमेशा देवतुल्य जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेगें।

       इसके बाद श्री सिंह ने भागीपुर निवासी विनोद सिंह एवं शिवचरण सिंह के यहां लाखों की चोरी विगत दिनों हुई थी, परिवारजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से फोन करके जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए कहा। 

      इस मौके पर पूर्व खंड विकास अधिकारी आरके सिंह, रामदत्त पांडेय, डॉक्टर राकेश यादव, मोहम्मद आजम, बृजेश लोधी, धीरेंद्र यादव, वीरेंद्र बाजपेई, देवेंद्र सिंह, पप्पू मंसूरी, सदाशिव मौर्य, मोहम्मद वाहिद, छेदीलाल राम, लखन मौर्य, अमरेश मौर्य, आशीष सिंह, मनोज मौर्य, सिराज खान, स्माइल खान, रवि सिंह, रमेश लोधी, हौसला प्रसाद लोधी, सोनी लोधी, शुभम यादव, मनीष यादव, राकेश सरोज, मनोज पाल, दशरथ सरोज आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ