विशाल भंडारा: 20 हलवाइयों ने देसी घी, रिफाइंड और सरसों तेल में बनाई प्रसादी, 20 हजार शिव भक्तों ने चखा प्रसाद

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली सांस्‍कृतिक रूप से समृद्ध जिला है। जिले में संस्‍कृति और परंपरा गंगाजमुनी पाई जाती हैं, जो अपने आप में अद्भुत हैं, और कहीं ऐसा देखने को नहीं मिलता है। इसी प्रकार भंडारा भी हमारी सांस्‍कृतिक विरासत की ही देन है। इसमें निस्‍वार्थ भाव से भोजन कराया जाता है।

 महराजगंज ब्लाक के मऊ गांव में एक ऐसा ही भंडारा चर्चा का विषय बना हुआ है। विगत वर्षों की तरह इस बार भी इस भंडारे में 20 हजार लोगों के खाने की व्‍यवस्‍था की गई। लोगों को दी जाने वाली प्रसादी 20 हलवाइयों ने देसी घी और रिफाइंड में बनाया।

     आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर पर स्थित मऊ गांव के बाजार चंद्र मूलगंज में सुप्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर ऊंचेश्वर महादेव परिसर में श्री शिव शक्ति कांवड़िया संघ द्वारा बाबा बैजनाथ धाम के दर्शनोंपरांत आज 15 सितंबर दिन रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

 भंडारे में क्षेत्र ही नहीं अपितु आसपास के जिलों बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर से बड़ी संख्या में कांवड़िया शिव भक्त, श्रद्धालु पंगत प्रसादी ग्रहण की।

     आज रविवार की सुबह हवन पूजन धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन सुरु किया गया। महाभोज में 20 हजार से ज्‍यादा लोगों के लिए प्रसादी की व्‍यवस्‍था की गई। तकरीबन 20 हलवाई प्रसादी तैयार करने में लगे। बीते शनिवार की शाम 6:00 बजे से ही प्रसादी बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद से लगातार रविवार को भी पूरा दिन भोजन तैयार किया गया।

     श्री शिव शक्ति कांवरिया संघ मऊ के कुंवारे सेठ, विनोद सोनी के भागीरथी प्रयास से सहयोगी पवन प्रजापति, शिवचंद्र सोनी, ब्रजेश कश्यप, सुमिरन कश्यप आदि ने आज रविवार को हवन पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया।

 श्री शक्ति कांवरिया संघ मऊ भक्त मंडल सहित आयोजन समिति के सदस्य भंडारे की व्यवस्था में पूरी तन्मयता से पूरे दिन जुटे रहें।

      श्री शक्ति कांवड़िया संघ के विनोद सोनी ने बताया कि, भंडारे के लिए करीब 15 क्विंटल आटे से 15 भट्टियों पर पुए (पूड़ी) और 5 भट्टी पर सब्जी की प्रसादी तैयार की गई।

 भंडारे में शुद्ध देसी घी, रिफाइंड तथा सरसों के तेल से प्रसादी तैयार की गई। भंडारे में देसी घी, सरसों का तेल और आटे के साथ 450 किलो रिफाइंड, 15 कुंतल कद्दू, 15 बोरी चीनी, 12 कुंटल आलू और एक कुंटल बेसन का इस्‍तेमाल किया गया।

     भक्त मंडल कुंवारे सेठ ने बताया कि, इस अवसर पर सुविख्यात ऊंचेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के लिए छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। 

भंडारा आज रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। दूसरी तरफ, प्रसादी के लिए मऊ समेत आसपास के क्षेत्र में आमंत्रण भेजा गया था।

    मऊ में आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में शिवरतनगंज अमेठी से आए जय भोले कांवड़िया संघ के शिव भक्तों ने जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों मौके पर मौजूद पत्रकारों को भगवा रंग से सुशोभित अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

खबर लिखे जाने तक मऊ का ऐतिहासिक भंडारा चलता रहा। भक्तों की भारी भीड़ प्रसादी खाने में जुटी रही। भंडारा के विशाल कार्यक्रम में दोना पत्तल का कार्य भार वासुदेव यादव ने संभाले नजर आए।

पूर्व ब्लाक प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने मऊ के ऐतिहासिक भंडारा के महाभोज कार्यक्रम में स्थानीय तथा दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों एवं कांवड़िया परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया, और अपने हाथों से प्रसादी वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ