रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राचार्य डॉ चंदन बागिश नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 15 दिवसीय कोचिंग कैंप का आयोजन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक की देख-देख में जवाहर नवोदय विद्यालय फिरोजपुर पंजाब में संपन्न हुआ।
आपको बता दें कि, 32वीं एनवीएस बास्केटबाल चैंपियन प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने 6 अलग-अलग वर्गों में प्रतिभा किया। प्राचार्य चंदन बागीश ने बताया कि, लखनऊ संभाग की अंडर 14 बालक वर्ग टीम जिसमें यूपी और उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों के छात्र शामिल रहे जो अपने वर्ग में चैंपियन रहे। उन्होंने बताया कि, जवाहर नवोदय विद्यालय बलिया के मोहित कुमार, हरदोई के अभिनव त्रिवेदी, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के मनीष कुमार और रायबरेली के मयंक प्रताप का खेल उल्लेखनीय रहा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला रायबरेली के प्राचार्य चंदन बागीश ने कहा कि, शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत बड़ा महत्व है। खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से जहां समरसता बढ़ती है, वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि, एक समय था जब, खेलकूद को मनुष्य के बौद्धिक विकास व रोजगार प्राप्ति में बाधक मानते थे, किन्तु आज के समय में खेलों से यश, सम्मान व लोकप्रियता के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे है। हमारे देश के पुरुषों के साथ-साथ कई महिलाओं जैसे पीटी ऊषा, मेरी कॉम व सायना नेहवाल ने दुनिया भर में खेल में काफी नाम कमाया है। खेलों को भारतीय संस्कृति एवं एकता का प्रतीक भी माना जाता है। खेल हमारी प्रगति को सुनिश्चित कर जीवन में सफलता प्रदान करते हैं।
इस मौके पर जे0के0 सिंह, जे0एन0वी0 रायबरेली अन्य कोच एवम् डी0के0 दुबे प्रवक्ता हिंदी टीम मैनेजर एवं अन्य कोच मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ