रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव में स्लैब के लिए सरिया का जाल बांध रहे एक मिस्त्री को 11000 केवी हाई टेंशन लाइन में सरिया छू जाने से करंट लग गया और वह छत के नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
आपको बता दें कि विवरण के मुताबिक चौकी थुलेहंडी क्षेत्र के गांव कुमेदान का पुरवा मजरे राघोपुर का रहने वाला गुरचरन 35 पुत्र बुधई स्लैब के लिए जाल बांधने का काम करता है। शनिवार को लगभग 11बजे वह नरायनपुर गांव के जगजीवन पाल के घर में स्लैब लिए जाल बांधने आया था। बताते हैं कि, जाल बांधने के दौरान एक सरिया पास से गई 11000 केवी हाईटेंशन लाइन में टच कर गई और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आते ही वह नीचे बन रहे जाल पर धड़ाम से आकर गिरा। इससे भगदड़ मच गई।
108 एंबुलेंस से तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डाक्टरो नें प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।

0 टिप्पणियाँ