मिर्जापुर: वर्तमान समय के अति वीआईपी पुलिस परिक्षेत्र गोरखपुर में राजेश मोडक को DIG बनाए जाने पर विंध्यधाम हर्षित इसलिए हुआ है कि, मुख्यमंत्री ने उनकी दृढ़ता को वरीयता दी है ।
श्री मोडक 2008 और 09 में विन्ध्यवासिनी के श्रीचरणों में बसे मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अति सफल IPS अधिकारी रहे है । एस एन साबत के बाद वे ऐसे पुलिस अधीक्षक थे जो आम जनता से सीधे संवाद के पक्षधर रहे हैं । कुछ दिनों के लिए यहां तैनात कलानिधि नथानी एवं शालिनी का भी नाम उक्त पुलिस अधीक्षकों के रूप में लिया जाता रहा है । उक्त डायरेक्ट IPS अधिकारियों के कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था को चुनौती देने वालों को शिकस्त खानी पड़ी थी ।
इन अधिकारियों पर निश्चित रूप से मां विन्ध्यवासिनी की कृपा रहे, ताकि श्री साबत लखनऊ में ADGP के रूप में, श्री मोडक गोरखपुर में DIG के रूप में, श्री नथानी गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर के रूप में एवं शालिनी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर के रूप में अपराधियों पर नियंत्रण करने में शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की तरह सफल रहें ।

सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ