ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में nsps के दिव्यांश गुप्ता ने सेकंड poison पर किया क्वालिफाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा चार के छात्र दिव्यांश गुप्ता ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा संचालित इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में सेकंड लेवल के लिए क्वालीफाई कर अपने माता-पिता, विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।
       आपको बता दें कि, विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में सफल छात्र को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह के द्वारा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि, उनकी हमेशा से ही यह कोशिश रही है कि इस इलाके में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए। विद्यालय की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, शिवांग अवस्थी, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ