बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में शिवगढ़ डायल 112 में तैनात 59 वर्षीय सिपाही की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, सिपाही को कोविड हॉस्पिटल रियान इंटरनेशनल भेज दिया गया है। जबकि साथ में रहने वाले दो सिपाहियों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है, वहीं संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है। सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह किराए पर जिस मकान में रहते थे, उसको भी सील कर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ