पूर्व प्रधानाचार्य का आकाशमिक निधन होने से क्षेत्र के लोगों ने जताया शोक संवेदना।। PRATAPGADH NEWS ।।

ज्ञान प्रकाश तिवारी
प्रतापगढ़: जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र में मोलनापुर, बडारी गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य गौरीशंकर मिश्र ७३ वर्षीय का बीते दिनों ब्रेन हैमरेज हो जाने से आकस्मिक निधन हो गया था।निधन  की सूचना मिलते ही क्षेत्र वासियों व विधालय परिवार शोक लहर में डूब गया।
      आपको बता दें कि, लोगों में यही चर्चा रही कि, गौरी शंकर मिश्रा एक बहुत ही महान एवं उदार व्यक्ति थे। शिक्षा जगत के एक धरोहर थे। वह सदैव लोगों को अच्छी शिक्षा से जुड़ी बातें करना, लोगों में ज्ञान बांटने के साथ-साथ वे मिलन सार, प्रतिभावान गुड़ी थे। 
     गांव के पावसपति मिश्र, राम आसरे मिश्र (सरयू देवी महाविद्यालय प्रबंधक), मोलनापुर ग्राम प्रधान रामप्यारे मिश्र, क्षेत्र के हौसिला प्रसाद मिश्र, विनोद मिश्रा, अजब नारायण पांडेय पूर्व प्रधानाचार्य, शंभू लाल मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य गौरा, त्र्यंबक नाथ मिश्र रिटायर्ड सेक्शन इंजीनियर, चिन्तामणि मिश्रा रिटायर्ड अमीन संघ अध्यक्ष पट्टी, कृष्ण कुमार मिश्र, अयोध्या प्रसाद तिवारी, कल्लू शुक्ला, राधारमण मिश्रा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष पट्टी, सोनू पंडित, अंबेश मिश्रा आदि सैकड़ों संभ्रांत गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ