दीवाल गिराने का विरोध कर रहे एक व्यक्ति को उसके विरोधियों ने जमकर कर दी पिटाई, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा बाजार में दीवाल गिराने का विरोध कर रहे एक व्यक्ति की उसके विरोधियों ने जमकर पिटाई की। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस ने बताया कि, हनुमंत नगर थुलवासा गांव का रहने वाला रमेश चंद पुत्र गुरुप्रसाद ने आरोप लगाया कि, उसकी बनी हुई दीवाल को गांव के ही शशि कुमार पुत्र राम हर्ष व उसकी मां राम लली जबरन गिरा रहे थे, जब उसने विरोध किया, तो शशी कुमार व उसकी मां रामलली ने रामकुमार पुत्र भैरव, विद्यावती पत्नी रामप्यारे के साथ मिलकर दीवाल गिराना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया, तो चारों ने मिलकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
     मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की जांच कराई जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ