रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व प्रमुख, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी के पुत्र प्रदीप चौधरी उर्फ नान-चून को महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर ब्लॉक समेत पूरे क्षेत्र में कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक ओर जहां निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, युवा नेता भरत मिश्रा, पूर्व प्रधान राम सागर गुप्ता, राम उदित चौरसिया, वीरेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह आदि ने प्रदीप चौधरी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। तो वहीं प्रदीप कुमार चौधरी ने समर्थकों के साथ जिले के भुएमऊ गेस्ट हाउस में जाकर सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा से मुलाकात कर, उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार जताया। उसके बाद महराजगंज लौटने पर श्री चौधरी का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी के सबसे छोटे पुत्र प्रदीप कुमार चौधरी को कांग्रेस नेतृत्व ने महराजगंज ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर खुशी जताते हुए निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा ने कहा कि, नेतृत्व ने सोच समझकर एक बेहद प्रसन्नता वाला निर्णय लिया है। प्रदीप चौधरी युवा और तेजतर्रार, ऊर्जावान कार्यकर्ता है। इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव सुशील पासी, पूर्व प्रधान हरिचरन पासी, राम सागर चौधरी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राम शरण शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, दिनेश मिश्रा, गया प्रसाद चौरसिया, कन्हैया लाल यादव, हौसला प्रसाद तिवारी, उमाकांत पांडेय, अमर बहादुर सिंह, दिनेश चंद्र शुक्ला, सत्तार अहमद, रामचंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि के अलावा युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने भी गहरी खुशी जताते हुए महराजगंज पहुंचने पर प्रदीप चौधरी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया है।

0 टिप्पणियाँ