गलत बयानी के चक्कर में एसडीएम के हत्थे चढ़ गए जिलेदार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण समाधान दिवस में सिंचाई विभाग द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को न भेज कर जिलेदार और सीचवालों को भेजने का मामला आज महराजगंज में तूल पकड़ गया। जबकि तहसीलदार विनोद कुमार सिंह द्वारा जांच में पता चला कि, सिंचाई विभाग द्वारा जिम्मेदार अधिकारी को नहीं भेजा गया है। बल्कि उनके स्थान पर जिलेदार और सीचपाल को भेजकर महज फर्ज अदायगी की जा रही है।

    आपको बता दें कि, मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बछरावां के जिलेदार को जमकर फटकारा और कहा कि, संपूर्ण समाधान दिवस में किस अधिकारी ने तुन्हें अधिकार पत्र देकर भेजा है। एसडीएम ने अधिकार पत्र दिखाने को कहा, तो सकपकाये जिलेदार के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। पहले तो उसने अधिकार पत्र बछरावां में ही रह जाने की बात कही, लेकिन एसडीएम द्वारा ड्राइवर को उसे साथ ले जाकर अपने सरकारी वाहन से बछरावां से अधिकार पत्र लाने को कहा, तो वह हम बगले झांकने लगा। बाद में पोल खुल गई।

     जबकि, उसके पास काफी पुराना एक अधिकार पत्र ही मिला, सिंचाई विभाग की लापरवाही से नाराज एसडीएम ने मामले की सूचना लिखित रूप से सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव के अलावा जिलाधिकारी रायबरेली को भेज दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ