महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर रियासत की दिवंगत राजमाता चंद्रकांती देवी सिंह के निधन पर देश की जानी मानी सेलिब्रिटी के शोक जताने उनके पैतृक गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को दिन में 1:00 बजे बॉलीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता राजपाल यादव और राव उदय प्रताप सिंह सांसद होशंगाबाद मध्य प्रदेश भी चंदापुर कोट पहुंचकर दिवंगत राजमाता को शोक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह भी जानकारी आ रही है कि, बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल सिंह अपने नियत समय से पहले भी चंदापुर कोट पहुंच सकते हैं। यह जानकारी अभी-अभी राज परिवार के करीबी अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने हमारे संवाददाता को टेलिफोनिक वार्ता के दौरान दी है।
आपको बता दें कि, राजमाता चंद्रकांती देवी सिंह के निधन पर इससे पहले भी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया, प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया, प्रदेश सरकार के एक राज्य मंत्री के अलावा पंजाब से विश्व प्रसिद्ध शहीद भगत सिंह के वंशज समेत तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, शिवगढ़ रियासत के राजा राकेश प्रताप सिंह सहित जानी-मानी हस्तियां यहां पहुंच कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।विदित हो कि, राव उदय प्रताप सिंह मध्यप्रदेश में एक सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। वह होशंगाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान सांसद हैं। पहले वह कांग्रेसी उम्मीदवार के रूप में उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे, हालांकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया, और 2014 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। बताते हैं कि, इन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से राजनीतिक शुरुआत की तदोपरांत चार बार विधायक रहे। सांसद के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है।


0 टिप्पणियाँ