रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें कुल 61शिकायती पत्र आए, जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण हुआ।
आपको बता दें कि, राजस्व से संबंधित 43, पुलिस 6, विकास 4, विद्युत 4, अन्य 4 मामले संपूर्ण समाधान दिवस में आए। जिसमें 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने राजस्व एवं पुलिस को निर्देशित किया कि, अन्य शिकायतों का निस्तारण निश्चित समय सीमा के अंदर करे, जिससे किसी फरियादी को कोई दिक्कत न हो।
इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, महराजगंज थाने से एसअाई जमुना प्रसाद, अधिशासी अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ