रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज /रायबरेली: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने रवना चौराहे से गांव गांव पाव पाव पदयात्रा प्रारंभ कर गढ़ी, गोलहा, जिहवा, सलेथू , होते हुए पुनः रवना चौराहे पर पदयात्रा का समापन किया। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी जमकर नारे लगाए।
आपको बता दें कि, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से प्रदेश में सुशासन लाने के लिए शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान प्रसपा पदाधिकारियों ने कहा कि, जब से भाजपा सत्ता में आई है, लगातार देश और प्रदेश बदतर हालत में पहुंच रहा है। नौजवान रोजगार को लेकर और किसान अपनी फसल बचाने व पैदावार की सही कीमत पाने को लेकर परेशान है। सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है, और कहीं कोई देखने सुनने वाला नहीं है।
थानों में सुनवाई न होने से अपराध बढ़ रहे हैं। दलित अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही, ठीक इसी के विपरीत सरकारी तंत्र में उनके साथ भेदभाव बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लगातार संकल्पबद्ध है और गांव गांव लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
मुख्य रूप गांव गांव पाव पाव पदयात्रा में अफताब अहमद उर्फ रज्जू खान जिला अध्यक्ष रायबरेली, धर्मेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष बछरावां, धर्मेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज, इकरार खान हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, देशराज, रमेश यादव, प्रभात यादव, अमन, दिनेश लोधी, राजेंद्र उर्फ बरखंडी, सौरभ यादव, संजय व रामफेर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ