रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी में भाजपा नेता अतुल सिह ने चौपाल लगाकर लोगो की समस्याएं सुनी, और संसद में पास हुए कृषि कानून बिल के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया।
आपको बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि, कुछ राजनीति दल किसानों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे है।मोदी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का कार्य किया है। वर्ष 2018-19 से उत्पादन लागत का डेढ गुना एमएसपी में बढोत्तरी करने का कार्य किया है। वहीं मोदी सरकार ने 22.57 करोड़ किसानों को मुद्रा कार्ड वितरित किया है। किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में प्रोत्साहन राशि देने का कार्य किया है। नीम कोटेड यूरिया का परिणाम यह रहा है कि, किसानों की फसलों की बेहतर उपज हुई है।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि, मोदी सरकार ने स्पष्ट कहा है कि, एमएसपी मूल्य किसानों को मिलता रहेगा, और सरकारी मंडी भी जारी रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि, योगी सरकार में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है, सभी पात्र और कच्चे घर वालों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का आवास दिया जा रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, राकेश मिश्रा, रवि सिंह, पप्पू मिश्रा, प्रमोद चौधरी, गोलू अग्रहरी, मोनू यादव, राधेश्याम सरोज आदि उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ