विनय कुमार गुप्ता
रुद्रपुर/देवरिया: पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बरसात से लोगो की मुश्किलें बढ़ गई है। रुद्रपुर एवं मदनपुर नगर पंचायत के कई वार्ड में जगह- जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नालियों के रास्ते बरसात का एवं नाली का गंदा पानी घरो और दुकानों मे घुस गया। सुबह सवेरे लोग गंदा पानी बाहर निकालते देखे गये दुकानदारों का काफ़ी नुकसान भी हुआ है।
आपको बता दें कि, रुद्रपुर नगर का बस स्टेशन चारों तरफ पानी से घिर गया, बस स्टेशन परिसर मे कार्यालय टापू बन गया है यात्री किसी तरह से सुरक्षित है क्योंकि पहले से ही बस स्टेशन के कबाड़ होने से लोग अंदर नही जा रहे थे।
डीएन इंटर कॉलेज का खेल मैदान मे भी घुटनों पर पानी लगा है। मूसलाधार बरसात से कई मोहल्ले में स्थिति खराब हो गई ग्रामीण क्षेत्र के चक रोड और गलियों में भी जल भराव की स्थिति का लोगो को सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत मदनपुर की स्थिति और भी बदतर बनी हुई है जहां बरसात के पानी से जलभराव से लोग परेशान है। मूसलाधार बरसात से खेतों में भी पानी लग गया सूखे का सामना कर रहे किसानो की धान की फसलों मे भी पानी लगनें से किसानो की चिंता बढ़ती जा रही है।

0 टिप्पणियाँ