रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विद्युत उप केंद्र महराजगंज व बछरावां में अवर अभियंता के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार मौर्य व कमलेश कुमार को शासन द्वारा उपखंड अधिकारी बनाया गया है। जैसे ही दोनों अवर अभियंताओं की उपखंड अधिकारी बनने की जानकारी मिली वैसे ही उपखंड कार्यालय महराजगंज में बधाई देने वालों का तांता लग गया।
आपको बता दें कि, महराजगंज विद्युत उप केंद्र में तैनात नरेंद्र कुमार मौर्य लखनऊ व महराजगंज में अवर अभियंता के पद पर रहकर कर्मठता निर्भीकता व ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें है। जिसके चलते शासन द्वारा नरेंद्र कुमार मौर्या, कमलेश कुमार अवर अभियंता को उपखंड अधिकारी बनाया गया है।
जैसे ही नरेंद्र कुमार मौर्य उपखंड कार्यालय महराजगंज पहुंचे वैसे ही अवर अभियंता दीपक कुमार, अवर अभियंता रवि कुमार, उपखंड अधिकारी बछरावां शशांक गुप्ता, उपखंड अधिकारी महराजगंज आशीष श्रीवास्तव, हार्दिक विश्वकर्मा, रमेश शर्मा, अशोक कुमार, पंकज वर्मा, पवन कुमार, हरिश चंद्र मौर्य, जगजीवन, मजनू, विजय मौर्य, राजकुमार सिंह सहित अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवागंतुक अवर अभियंता को फूल माला पहनाकर बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ