महावीर स्टडी स्टेट इंटर कॉलेज में गांधी जी की 150वीं जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी स्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें अध्यापकों और बच्चों ने बस्ती में जाकर स्वच्छता अभियान के तहत मुहिम चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। तो वहीं कस्बे से कुछ ही दूरी पर स्थित राणा बेनी माधव द्वारा स्थापित महावीर हनुमान मन्दिर के पूजा स्थल पर भी अध्यापकों और बच्चों द्वारा सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। तत्पश्चात बच्चों ने पौधों का रोपण किया, इसके माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं ने समाज को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजग और सचेत करते हुए समाज को बेहतर संदेश दिया।
      आपको बता दें कि, स्वच्छता अभियान के साथ-साथ  विद्यालय के बच्चों ने व्यायाम योगा तथा महात्मा गांधी के विचारों को भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित भी किया सभी बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से महात्मा गांधी को उनकी 150वीं वर्षगांठ पर याद किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सूरज, निशा यादव, पलक, कृतिका, द्वितीय स्थान अनंत, पलक सिंह, आदर्श तिवारी, जिया, दिव्यांशी व महक ने तथा तृतीय स्थान श्रुति मिश्रा, मीनाक्षी, नौकरी, कुलसुम रही।
    आयोजित स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमल बाजपेई तथा विद्यालय के स्टाफ ने बच्चों को बस्ती में ले जाकर उन्हें सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा भी दी।
    इस मौके पर राजू मिश्रा, गिरजा शुक्ला, विवेक सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, वंशी, सुनीता ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बनाए रखकर कार्य को सुंदर ढंग से पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ