।। सांसद निधि से भवानीगढ़ में होगा बारात घर का निर्माण ।।
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र की पंचायत भवानीगढ़ के लिए सांसद सोनिया गांधी द्वारा प्रदत्त बारात घर के निर्माण के लिए शिवगढ़ ब्लॉक प्रांगण के समीप पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन भवानीगढ़ के जयंती देवी शुक्ला, पूर्व प्रधान जालिपा प्रसाद शुक्ला व प्रधान नाती नीरज ग्रुप शिवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस मौके कांग्रेस जिला सचिव दिनेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर शुक्ला, गणेश शंकर मिश्रा, दिनेश सिंह संजय सिंह, गिरिजेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र शुक्ला, लाला सिंह, सुधीर कुमार, बजरंग, रामफेर, शिवदत्त, श्रवण कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान जयंती देवी शुक्ला ने सांसद सोनिया गांधी व सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, जब से विद्यालयों में बरात टिकाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। तब से बेटी की शादी में बारात टिकाने के लिए ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बरात घर से भवानीगढ़ गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके लिए सांसद सोनिया गांधी व सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा का जितना आभार प्रकट किया जाए कम है।

0 टिप्पणियाँ