रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला आगामी 2 नवम्बर 2019 से 4 नवम्बर 2019 तक आयोजित किया जाएगा। प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले का उद्घाटन समारोह 3 नवम्बर को श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के प्रधानाचार्य डॉक्टर त्रिद्विवेन्द्रनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ क्षेत्र के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, मुख्य वक्ता के रूप में राजकुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 4 नवम्बर को पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व मुख्य वक्ता के रूप में हरि बहादुर सिंह उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपाल सिंह यादव ने हमारे संवाददाता को दी।

0 टिप्पणियाँ