वर्षों से खराब पड़ा महात्मा टिकट शिशु मंदिर का इंडिया मार्का हैंडपंप बना शोपीस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के गूढ़ा कस्बे में स्थित महात्मा टिकैत शिशु मन्दिर में पिछले 5 वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपम्प मात्र शोपीस साबित हो रहा है। मासूम बच्चे देशी नल का पानी पीने को मजबूर हैं। हैंडपम्प की रिबोरिंग के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की गई।
     आपको बता दें कि, स्थानीय लोगों शिक्षकों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा यह जानकारी मिली है कि, यहां का आलम यह है कि, 5 वर्ष पूर्व हुई हैंडपम्प की रिबोरिंग के बाद एक बूंद भी शुद्ध पानी नहीं निकला। यही नहीं रिबोर के एक सप्ताह के अंदर ही हैंडपम्प ठप हो गया था। जिसे पुन: रिबोर करने के लिए खंड विकास अधिकारी को विद्यालय द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया गया, किंतु नतीजा सिफर ही रहा और आज तक हैंडपंप सही नहीं कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ