केवी शिवगढ़ के प्राचार्य आज होंगे सेवानिवृत्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राम कुमार भारती 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। जिनकी सेवानिवृत्ति पर केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।
       आपको बता दें कि, केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में तैनात प्रधानाचार्य राम कुमार भारती का सेवाकाल 24 अगस्त 1987 से आज 31 अक्टूबर 2019 तक रहा। श्री भारती की पहली पोस्टिंग निमच मध्य प्रदेश में हुई थी। जिसके पश्चात राम कुमार भारती गांधीधाम गुजरात में काफी दिनों तक रहे। गांधीधाम गुजरात के पश्चात श्री भारती का स्थानांतरण कानपुर के लिए हुआ। जिसके बाद राम कुमार भारती को कानपुर से जम्मू कश्मीर भेजा गया। जम्मू कश्मीर से बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित करीमगंज में रहकर छात्र छात्राओं को शिक्षा दीक्षा दी। जिसके बाद श्री भारती का राजधानी लखनऊ के लिए स्थानांतरण किया गया। राजधानी लखनऊ से 14 अगस्त 2017 में केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ आए।
      14 अगस्त 2017 से श्री भारती केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में प्राचार्य के पद पर तैनात थे। सरल एवं उदार व्यक्तित्व के धनी श्री भारती जहां भी रहे, चंद दिनों में ही छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों पर गहरी छाप छोड़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ