पुलिस टीम पर पथराव होमगार्ड हुआ घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

 आलम कुरेशी
कन्नौज: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर झगड़ रहे लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से पुलिस टीम में शामिल होमगार्ड बिजेंद्र सिंह भदौरिया घायल हो गए। किसी तरह से भागकर पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई।  
    घटना बुधवार साम करीब पांच बजे शहर के मौसमपुर अल्हड़ (नटियाना) में कोतवाली पुलिस को दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली। इससे दरोगा हरस्वरूप गंगवार एक्स्ट्रा मोबाइल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया, तो एक पक्ष ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। किसी तरह से पुलिस टीम ने भागकर जान बचाई। इस दौरान पथराव के बीच में होमगार्ड जवान बिजेंद्र सिंह भदौरिया फंस गए। इससे पथराव में उनके सिर और पैर में चोट लग गई। इससे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
      मामले में एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि, पथराव में होमगार्ड के घायल होने की जानकारी मिली है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ